मूकनायक/ दुर्गेन्द्र सम्राट स्टेट सब एडिटर बस्ती/ उत्तर प्रदेश
बस्ती। 12 सितंबर की देर रात दासिया में हुए विवाद को लेकर मनोज चौधरी ने मारपीट वाहनों में तोड़फोड़ और साजिश के गंभीर आरोप लगाए हैं मीडिया से बातचीत में मनोज चौधरी ने दावा किया कि उन्हें अंकुर चौधरी ने फोन कर एक साजिश के तहत घर बुलाया था उन्होंने अपने मोबाइल में अंकुर चौधरी के नंबर से आए कई कॉल भी दिखाए।
मनोज चौधरी के अनुसार जमीन से जुड़े पैसों के विवाद को लेकर उन्हें फोन किया गया था उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी अंकुर चौधरी के पिता चंद्रशेखर चौधरी को भी दी गई थी मनोज का दावा है कि चंद्रशेखर चौधरी ने अपने बेटे को समझाते हुए एक सम्मानित नेता के साथ इस तरह की बातचीत नहीं करने की बात कही थी।
मनोज चौधरी का आरोप है कि बातचीत के बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो करीब 30 से 40 लोगों का झुंड वहां पहुंच गया आरोप है कि इस दौरान उनके और उनके साथ मौजूद लोगों के साथ मारपीट की गई उनके सहयोगियों ने किसी तरह उन्हें मौके से सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना के दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ किए जाने का भी आरोप लगाया गया है मनोज चौधरी ने बताया कि घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार चल रहा है।
मनोज चौधरी ने पूरे घटनाक्रम के पीछे राजनीतिक दुर्भावना और कुछ नेताओं के सहयोग से साजिश रचे जाने की आशंका जताई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि चंद्रशेखर चौधरी, अंकुर चौधरी और अन्य संबंधित लोगों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल व लोकेशन की जांच कराई जाए ताकि घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों और उनके संपर्कों की स्थिति स्पष्ट हो सके।
फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में अलग-अलग चर्चाएं सामने आ रही हैं मनोज चौधरी द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि इस समय नहीं हो सकी है पूरे मामले में दोनों पक्षों के बयान, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और अन्य उपलब्ध तथ्यों की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस-प्रशासन की जांच के बाद ही यह सामने आएगा कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और घटना के दौरान वहां कौन-कौन लोग मौजूद थे।

