मूकनायक / रिपोर्टर धर्मवीर गौतम / हिंडौन सिटी
फुलवाड़ा। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को नेत्र संबंधी उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केडी आई हॉस्पिटल की ओर से 23 सितंबर 2026, बुधवार को फुलवाड़ा गांव के अटल सेवा केंद्र में निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के संयोजक पत्रकार शुभम तिवाड़ी हैं।
शिविर का आयोजन प्रातः 9 बजे से शाम 3 बजे तक किया जाएगा। इसमें मरीजों की आंखों की जांच कर चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। शिविर में आने वाले मरीजों को आंखों की दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
शिविर के दौरान मोतियाबिंद के लिए चयनित मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण निःशुल्क किए जाएंगे। ऑपरेशन वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. वारिस हुसैन द्वारा किए जाएंगे।
25 सितंबर को होंगे ऑपरेशन
शिविर में जांच एवं भर्ती की प्रक्रिया 23 सितंबर को सुबह 9 बजे से होगी, जबकि चयनित मरीजों के ऑपरेशन 25 सितंबर, शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शुरू किए जाएंगे। भर्ती मरीजों के ऑपरेशन केडी आई हॉस्पिटल, गणेशमू रिसोर्ट के पास, धर्मकांटा के पीछे, ऊंचे का पूरा, करौली रोड, हिंडौन सिटी में किए जाएंगे।
शिविर में मोतियाबिंद, कालापानी एवं नाखूना जैसी आंखों से संबंधित समस्याओं की जांच एवं उपचार की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
शिविर संयोजक शुभम तिवाड़ी ने बताया कि फुलवाड़ा गांव में प्रत्येक माह निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को समय पर आंखों की जांच और उपचार की सुविधा मिल सके।
शिविर में रजिस्ट्रेशन एवं अन्य जानकारी के लिए 9413026158 एवं 9587009222 पर संपर्क किया जा सकता है।

