मूकनायक समाचार । सूरत
राज्यभर में कार्यशील ग्रामसेवकों ने रेवन्यु – पंचायत तलाटी की और खेत मददनीश की जबरन कामगीरी सौंपने के साथ ही शेष प्रश्नों को लेकर शुरू की लडत के चलते आज ग्रामसेवक मंडल द्वारा सूरत जिला कलेक्टर-डीडीओ को ज्ञापन देकर प्रश्नों को सुलझाया नहीं गया तो उग्र आंदोलन करने का आहवान किया है।
सूरत जिला ग्रामसेवक मंडल द्वारा लंबित प्रश्नों के चलते लडाई शुरू की है। आज सूरत जिला कलेक्टर और सूरत जिला विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की है कि रेवन्यु और पंचायत तलाटी, खेती मददनीश कामगीरी (पीएम किसान इकेवायसी, पार्मर रजिस्ट्रेशन) हमारे पर जबरन थोप दिया गया है। जो तत्काल बंद किए जाए। हाल ही में आठ से 10 गामों के बीच केवल एक ही ग्रामसेवक है। खेत के कामो नियत समयमर्यादा में पूर्ण करने होते है। किन्तु महकम कम होने के चलते किसानों तक सुविधाओं समय पर पहुंचाना मुश्किल है। जिससे एक या दो गांव के बीच एक ग्रामसेवक का चयन हो ऐसी मांग मंडल के अध्यक्ष भावेश मकवाणा ने की है। साथ ही ऐसा अल्टीमेटम दिया है कि हमारी मांग अगर नहीं पूर्ण की गई तो 14वीं सितम्बर को सभी सरकारी वोट्सएप ग्रुप में से लेफ्ट हो जाएंगे। 21वी सितम्बर को सभी ओनलाईन कार्य का बहिष्कार, 25 सितम्बर को पेनडाउन, 1 अक्टूबर को सभी कर्मचारी मास सी.एल. पर और दो अक्टूबर से अचोक्कस मुद्दत की हडताल पर जाने का फैसला किया है।

