Tuesday, September 29, 2026
Homeकरौलीजिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने हिण्डौन व सूरौठ के मतदान केन्द्रों का...

जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने हिण्डौन व सूरौठ के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण मतदान प्रक्रिया और व्यवस्थाओं का लिया जायजा, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के दिए निर्देश

मूकनायक/पवन बंसीवाल
हिंडौन सिटी/ करौली/ राजस्थान

हिण्डौन सिटी। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को हिण्डौन एवं सूरौठ में चल रही मतदान प्रक्रिया के दौरान जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

जिला कलक्टर ने मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया और निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं, मतदान व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने मतदान कार्मिकों से मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न कराने तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया जाए और मतदान केन्द्रों पर कानून-व्यवस्था एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments