*महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक आहार के महत्व की दी जानकारी, पंचायत प्रतिनिधियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की रही सहभागिता
मूकनायक समाचार —/ सत्यशील गोंडाने / बालाघाट (मध्यप्रदेश)
खैरलांजी। जनपद पंचायत खैरलांजी अंतर्गत ग्राम पंचायत कोथुरना में शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम की महिलाओं एवं बच्चों को पोषण आहार के महत्व की जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में सरपंच योगेश सोनटके, उपसरपंच सोहनलाल बिसेन , सचिव महेश्वर हनवत सहित पंचायत प्रतिनिधि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं तथा बड़ी संख्या में ग्राम की महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।
इस दौरान ममता गौतम सुनीता धुवारे,हेमलता बिसेन, बिनु चौधरी सहित आंगनवाड़ी से जुड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं एवं बच्चों को पोषण आहार के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए संतुलित आहार की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया।
पोषण के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर
आंगन मिलन सेवा के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को बताया गया कि बच्चों के भोजन में आवश्यक पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी है। नियमित एवं पौष्टिक आहार से बच्चों के बेहतर शारीरिक विकास के साथ उनकी सीखने की क्षमता को भी मजबूती मिलती है।
कार्यक्रम में पंचायत एवं आंगनवाड़ी से जुड़े सदस्यों ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और महिला-बाल विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इन केंद्रों की गतिविधियों में ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ने से योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक बेहतर तरीके से पहुंचाया जा सकता है।
महिलाओं और बच्चों की रही सक्रिय सहभागिता
कार्यक्रम के दौरान ग्राम की महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थित ग्रामीणों को बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता, पौष्टिक भोजन और नियमित देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर कमला रायकर मंगला नागोसे,, मीरा सोलंकी कमला रायकर सहित अन्य ग्रामीणजन एवं पंचायत से जुड़े लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग एवं स्व-सहायता समूह से जुड़े सदस्यों की भी सहभागिता रही।
वही प्रेरणा पटले स्व अध्यक्ष रिना बिसेन ग्राम संगठन सचिव
पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ गांव और मजबूत समाज की आधारशिला हैं। इसलिए आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित पोषण एवं जागरूकता गतिविधियों में सभी परिवारों की भागीदारी आवश्यक है।
अश्वनी कुर्वे CHO की पहल सराहनीय रही
कोथुरना में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम ने ग्रामीण महिलाओं और बच्चों के बीच पोषण, स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश पहुंचाने का कार्य किया।

