Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्राथमिक विद्यालय पकरी भीखी में जलभराव, बच्चों को आने-जाने में दिक्कत

प्राथमिक विद्यालय पकरी भीखी में जलभराव, बच्चों को आने-जाने में दिक्कत

मूकनायक/राजेश कुमार जिला ब्यूरो चीफ बस्ती/उत्तर प्रदेश

ग्रामीणों में नाराजगी, बोले- जलनिकासी की हो स्थायी व्यवस्था

सल्टौआ गोपालपुर। बस्ती जिले के सल्टौआ गोपालपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय पकरी भीखी में बारिश के बाद जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। विद्यालय परिसर में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई दिनों से पानी जमा है। बारिश होते ही हर बार यह समस्या सामने आने से बच्चों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

जलभराव के चलते छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में दिक्कत हो रही है। स्थिति यह है कि बच्चों को पानी में होकर कक्षाओं तक पहुंचना पड़ रहा है। विद्यालय परिसर में पानी भरा होने से बच्चों के खेलकूद पर भी असर पड़ा है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान का कहना है कि जलभराव बारिश के पानी के कारण हुआ है और कुछ दिनों में पानी अपने आप सूख जाएगा। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि हर बारिश में विद्यालय में जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।

ग्रामीणों ने बच्चों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए विद्यालय परिसर से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। उन्होंने शिक्षा विभाग और ग्राम पंचायत से मामले का संज्ञान लेकर जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments