Monday, September 28, 2026
Homeगुजरातउधना रोड पर रेलिंग के साथ बाईक की टक्कर, एक की मौत...

उधना रोड पर रेलिंग के साथ बाईक की टक्कर, एक की मौत एक घायल

मूकनायक समाचार । सूरत

उधना रोड पर बीआरटीएस रेलिंग के साथ बाईक की टक्कर हो जाने से दो मित्रों में से हरीपुरा के एक युवक की मौत हो गई जबकि एक मित्र घायल हो गया।
नई सिविल अस्पताल सूत्रों के मुताबिक हरीपुरा के चांदपीर दरगाह के पास धोबी शेरी निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद अकील मोहम्मद आरीफ मोटरवाला शनिवार देर रात मित्र के साथ बाईक पर सचिन की होटेल में खाना खाकर घर लौट रहा था। उस दौरान उधना रोड पर दक्षेश्वर मंदिर के पास ट्राफिक पुलिस चौकी के सामने रोड पर बीआरटीएस की रैलिंग के साथ उसकी बाईक की टक्कर हो गई। जिसमें मोहम्मद अकील को गंभीर चोट लगने से उन्हें नई सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि उनके मित्र को सामान्य चोट लगने की जानकारी प्राप्त हुई है। सूत्रों ने बताया कि मृतक मोहम्मद अकील ईलेक्ट्रिशियन का काम करता था, उनके तीन भाई है। उधना पुलिस ने घटना की अधिक जांच शुरू की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments