Friday, November 20, 2026
Homeगुजरातसूरत शहर के मान दरवाजा स्थित रिपब्लिकन पार्टी ओफ ईन्डिया (बी ए)...

सूरत शहर के मान दरवाजा स्थित रिपब्लिकन पार्टी ओफ ईन्डिया (बी ए) के कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मूकनायक समाचार । सूरत

By Jayanti M. Solanki

सूरत शहर के रिंग रोड, मान दरवाजा स्थित रिपब्लिकन पार्टी ओफ ईन्डिया (बी ए) के कार्यालय में आसिस्टन्ट पुलिस आयुक्त मिनी जोसफ ने भारी संख्या में लोगों के बीच झंडारोहण कर राष्ट्र गीत गाकर त्रिरंगा को सलामी दी। इस अवसर पर आसिस्टन्ट पुलिस आयुक्त मिनी जोसफ ने अपने उदबोधन में समग्र देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश को आगे बढाने के लिए सबको मिलकर चलने का संदेश दिया साथ ही उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता के साथ जो जिम्मेदारी मिली है उसका भी अच्छी तरह पालन करना है ताकि देश की तरक्की हो और यह भी कहा कि बच्चों को अच्छी तरह पढाना है ताकि देश को आगे ले जा सके और इसके लिए सभी को सहयोग करने की अपील की। रिपब्लिकन पार्टी ओफ ईन्डिया के राष्ट्रीय महासचिव विजयभाई मैसुरिया ने उदबोधन में बताया कि स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में जहां-जहां भारतीय लोग रहते है वहां पर यह राष्ट्रभक्ति उत्सव मनाया जाता है। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि संविधान है तो हमारे हक्क, अधिकार सलामत है। आज की स्थिति में मनुवादियों के शासन में संविधान को तोड-मरोड दिया जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो हम भारतीयों के हक्क अधिकार भी छीन लिया जायेगा। इसलिए हमे हंमेशा संविधान की सुरक्षा करनी चाहिए। इसलिए हम अंतिम पांच वर्षो से संविधान सुरक्षा बंधन मनाते है और संविधान सुरक्षा के लिए हम हर साल एक दूसरे को संविधान सुरक्षा की राखी बांधते है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments