मूकनायक समाचार । सूरत
बच्चों में मोबाईल के प्रति प्रेम काफी बढ रहा है। जिससे पढने की बजाय वह मोबाईल फोन में ही लगे रहते है। मोबाईल में इतने प्रकार की सामग्री मिलती है कि मोबाईल छोडने का उनका मन ही नहीं करता। कभी कभी मोबाईल प्रति इतना प्रेम बढ जाता है कि इससे कई अनहोनी भी घटित होती है। सूरत के वेड रोड स्थित लक्ष्मीनगर सोसायटी निवासी कक्षा 7 का 13 वर्षीय छात्र का शव घर में फांसी पर लटका हुआ मिला। सूत्रो की माने तो माता-पिता ने उन्हें मोबाईल से दूर रहने की सलाह दी थी। इसके बाद उसने यह कदम उठाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मूलतः उडीशा का वतनी था और परिवार के साथ रहता था। सूरत महानगरपालिका की स्कूल संख्या – 331 में कक्षा 7 में वह अध्ययन करता था। एक ही बच्चा होने से उसकी मौत से परिवार में शौक का माहौल छाया है। परिजनों के अनुसार बच्चा अंतिम कई समय से मोबाईल में व्यस्त रहता था और समय पास करता था। घटना के दिन भी वह मोबाईल में व्यस्त था। शाम माता-पिता ने मोबाईल रख देने के लिए कहा और अध्ययन में ध्यान देना कहा। बच्चे को इस बात का बूरा लग गया और उसने थोडे समय बाद रूम में गया और दोरडा से फांसी लगा ली। परिजनों को इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया किन्तु उसकी मौत हो गई।

