मूकनायक समाचार । सूरत
सलाबतपुरा पुलिस ने रुस्तमपुरा स्थित अकबर सईद के टेकरे पर छापा मारकर 7 जुआरियों को दबोचकर 51,300 रुपयों का मुद्दामाल कब्जे कर लिया।
सलाबतपुरा पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत रोज सलाबतपुरा स्थित अकबर सईद के टेकरे पर मुल्तानी डेला के पास के मकान की अगाशी पर जुआधाम चल रहा होने की खबर मिलते ही पुलिस ने छापा मार दिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सात जुआरियों को दबोच लिया । आर्थिक लाभ के लिए सभी मिलकर गेरकानूनी जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने सर्किल में खेल बैठकर खेल रहे सभी जुआरियों के पास से नगद 7500 रुपये, हार जीत में लगाए गए जुए के पत्ते समेत दाव पर लगे 10,800 रुपये समेत 18,300 रुपये तथा 33,000 रुपये के नंग-6 मोबाईल समेत टोटल 51,300 रुपयों का सामान जब्त कर लिया। छापेमारी में ईमरानखान, मुस्तुफा, अरबाज, उस्मान, हबीबखान, तौफीक और मोहमद को हिराशत में ले लिया। अधिक जांच हेड कान्स्टेबल दिव्यकांत कर रहे है।

