Friday, November 20, 2026
Homeगुजरातमहिधरपुरा पुलिस थाने में हीरा व्यापारी ने 12.14 लाख रुपये की धोखाधडी...

महिधरपुरा पुलिस थाने में हीरा व्यापारी ने 12.14 लाख रुपये की धोखाधडी की शिकायत दर्ज करवाई

मूकनायक समाचार । सूरत

राजहंस एलीटा अपार्टमेन्ट निवासी हीरा व्यापारी ने महिधरपुरा पुलिस सूत्रो के मुताबिक सूरत शहर के पाल क्षेत्र के राजहंस, अलीटा अपार्टमेन्ट निवासी 55 वर्षीय भरतभाई ईश्वरलाल वोरा हीरा का व्यापार करते है और मूलतः वाव जिले के थराज निवासी है। उनकी हीरा की ओफिस महिधरपुरा क्षेत्र के जदाखाडी हीराबाजार में ओफिस संख्या 102-103, सुमंगल बिल्डिंग में है। गत 11 सितम्बर, 2025 से 16 सितम्बर, 2025 के दौरान भरतभाई के बेटे का वीडीबी एप्लिकेशन के द्वारा संपर्क कर करण दीपकभाई शाह (निवासी ः 704, सिद्धगीरी अपार्टमेन्ट, नवयुग कोलेज, अडाजण) उनकी महिधरपुरा की ओफिस में आया था। और उसने भरतभाई वोरा का विश्वास प्राप्त कर उन्हें नगद हीरा का पेमेन्ट देने की बात कर हीरा की खरीदी शुरू की। शुरूआत में समय पर पेमेन्ट देने के बाद दिनांक 11 सितम्बर, 2025 से 16 सितम्बर, 2025 के दौरान 202.26 कैरेट हीरा जिसका मूल्य 16,13,650 रुपये का माल प्राप्त कर लेने के बाद रुपये 3,98,800 रुपये दे दिए किन्तु 12,14,850 रुपये शेष नहीं दिया और वादे पर वादे करता रहा। आखिरकार भरतभाई ईश्वरलाल वोरा ने करण दीपकभाई शाह के खिलाफ महिधरपुरा पुलिस थाने में धोखाधडी का मामला दर्ज करवाया। मामले की अधिक जांच पीएसआई आर.जी. वसावा ने शुरू की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments