Tuesday, September 29, 2026
Homeराजस्थाननगला गोपाल की समस्याओं को लेकर दिया जन सुनवाई केंद्र में ज्ञापन

नगला गोपाल की समस्याओं को लेकर दिया जन सुनवाई केंद्र में ज्ञापन

मूकनायक/पवन बंसीवाल
हिंडौन सिटी/ करौली/ राजस्थान

मरुधरा किसान यूनियन राजस्थान के प्रदेश महामंत्री यशपाल सोलंकी के नेतृत्व में जन सुनवाई केन्द्र में नगला गोपाल की निम्न समस्याओं को लेकर सोनू सूती के साथ मिलकर ज्ञापन दिया जिसमें यशपाल सोलंकी ने बताया कि नगला गोपाल की लगभग समस्त सडक टूट चुकी है जिसमें मुख्य रूप से हरी सिंह के मकान के पीछे से प्रह्लाद सिंह के प्लॉट तक रास्ता कच्चा है वीरी सिंह के मकान से लेकर अतर सिंह उर्फ अतरी के नोहरे तक और बदना के मकान से मंदिर के रास्ते होकर सडक तक का रास्ता खराब है उसे सही कराने की कृपा करें गांव नगला गोपाल में दो तालाब हैं जिनकी चारों तरफ से बाउंड्री कराने की कृपा करें तालाब के चारों तरफ पेड लगवाने की कृपा करें केवलादेव घना से गिर्राज कैनाल नौंह तक जो नहर है उसे खुदाई करके पक्का कराने की कृपा करें बछामदी से प्राइमरी विद्यालय तक सडक को ऊंचा कराकर बनवाने की कृपा करें नगला गोपाल में सीएचसी या पीएचसी खुलवाने की कृपा करें कच्चा बाग से अछनेरा रोड तक रास्ता खराब है उसे बनवाने की कृपा करें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments