मूकनायक/चंद्र प्रकाश शेरू
भरतपुर/राजस्थान/नई दिल्ली
दिल्ली कार्यालय पर डांगावास पीड़ित परिवार और आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल धेनवाल और भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र हटवाल ने आसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात की और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को न्याय की लड़ाई मे पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।भीम आर्मी की लीगल टीम मामले को हाईकोर्ट मे चुनौती देगी जल्द ही भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व मे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी।

