मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत शहर के उधना क्षेत्र की संजयनगर झोंपडपट्टी के पास दुर्घटना हुई। एक 24 वर्षीय युवक ने प्रेम प्रकरण में 16 वर्षीय सगीरा ने खाडी किनारे एक वृक्ष पर दुपट्टा बांधकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अंतिम दो दिन से गुम दोनों प्रेमियों का शव खाडी के पास बीली के पेड़ के पास फांसी लगाई हालत में मिला।
सूत्रो से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामजी नगर सोसायटी के पास खाडी किनारे गुरुवार 13वी अगस्त सुबह लोगों को वृक्ष पर लटकती अवस्था में शव मिले। घटना के चलते स्थल पर लोगों की भीड जमा हो गई। उधना पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर दोनों शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अधिक जांच शुरू की है।
सूत्रो के मुताबिक मृतक युवक मूलतः दाहोद का निवासी है और डेढ माह पहले ही रोजी-रोटी के लिए आया था उनकी दो बार शादी हो चुकी थी। जबकि मृतक सगीरा की उम्र 16 साल की थी। अंतिम एक माह से दोनों मजदूरी काम के लिए साथ जाते थे इसलिए उनकी आंखे मिल गई थी, परिजनों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। अंतिम दो दिन से दोनों गुम होने से परिजन चिंता में थे और उनका पता लगा रहे थे किन्तु सगीरा मृत मिलने से परिजनों में शौक का माहौल छा गया है।

