Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातदांडी रोड पर त्रिपल सवार मित्रों की बाईक की स्कूल बस से...

दांडी रोड पर त्रिपल सवार मित्रों की बाईक की स्कूल बस से टक्कर, एक की मौत

मूकनायक समाचार । सूरत

सूरत के डभारी बीच के पास मित्रों के साथ घूमकर आते वक्त दांडी रोड पर कार को ओवरटेक करने के बाद बाईक सामने आ रही बस के साथ टक्कर होने से त्रिपल सवार में से एक की मौत हो गई।
नवी सिविल अस्पताल सूत्रों के मुताबिक रांदेर रोड स्थित पालनपुर पाटिया निवासी 25 वर्षीय आदित्य रमेश केसवाळी बुधवार शाम उसके मित्र विक्की और सुरेश के साथ सूरत के डभारी दरिया बीच में घूमने गया। देर शाम तीनों मित्र बाईक पर लौट रहे थे उस दौरान दांडी फाटक के पास रिलायन्स गोडाउन के सामने रोड पर तेज गति से बाईक चलाकर सुरेश ने कार ओवरटेक करते समय स्टियरिंग का काबू गंवा दिया और बाईक स्कूल बस के साथ टक्कर हुई। जिसमें आदित्य को गंभीर चोट लगने उसकी मौत हो गई। जबकि दो मित्रों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेज दिया।
आदित्य पालनपुर पाटिया क्षेत्र में रेडीमेईड दुकान चलाता था, उसकी एक बहन और एक ही भाई था। घटना के कारण परिजनों में काफी शौक फैला है, आदित्य की हाल ही में मंगनी हुई थी। आदित्य के पिता नासिक में कारोबार करते है। जहांगीरपुरा पुलिस अधिक जांच कर रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments