Tuesday, September 29, 2026
Homeराजस्थानग्राम पंचायत कोटा छाबर में रात्रि चौपाल सम्पन्न जिला कलेक्टर ने संवेदन...

ग्राम पंचायत कोटा छाबर में रात्रि चौपाल सम्पन्न जिला कलेक्टर ने संवेदन शीलता के साथ सुनी आमजन की परिवेदनाएं।जनसमस्याओं का करें समयबद्ध त्वरित निस्तारण – जिला कलेक्टर।

मूकनायक/नरेश कुमार जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान।

करौली। आमजन की समस्याओं की सुनवाई व उनके त्वरित निस्तारण के लिए जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंचायत समिति मासलपुर की ग्राम पंचायत कोटा छाबर में रात्रि चौपाल के दौरान जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिला कलक्टर ने परिवादियों की समस्याएं संवेदनशीलता के साथ सुनी और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

इस दौरान रास्ता बनवाने, पेयजल एवं विद्युत सहित विभिन्न विभागों के प्रकरण प्राप्त हुए। जिन पर जिला कलक्टर ने प्रत्येक प्रकरण की व्यक्तिगत सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्रता से नियमानुसार कार्यवाही करने एवं आमजन को लाभान्वित करवाने के निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने रात्रि चौपाल एवं सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त एवं लम्बित प्रकरणों का 15 दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये, जिससे आमजन को अनावश्यक रूप से किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पडे। रात्रि चौपाल के दौरान विकास अधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में परिवादी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments