मूकनायक/रिपोर्टर इंद्रसेन गौतम बस्ती/उत्तर प्रदेश
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि 29 जुलाई की शाम करीब 4 बजे दो पक्षों के बीच हुए विवाद में महिलाओं पर जमकर हमला किया गया जिसमें आठ महिलाओं के सिर पर गंभीर चोटें आईं वहीं एक बुजुर्ग महिला का हाथ भी टूट गया घायलों का उपचार कराने के बाद पुलिस से शिकायत की गई लेकिन पीड़ितों का आरोप है कि गंभीर चोटों के बावजूद पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि थाने में उनकी तहरीर बदलवाने का दबाव बनाया गया जिससे घटना की गंभीरता मुकदमे में परिलक्षित नहीं हो सकी इस कार्रवाई से असंतुष्ट सभी घायल महिलाएं तहसील समाधान दिवस में पहुंचीं और अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुरानी बस्ती थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 148 26 में भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 109 बढ़ाई जानी चाहिए क्योंकि घटना में गंभीर चोटें आई हैं और हमलावरों ने सुनियोजित तरीके से हमला किया उनका आरोप है कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को नजरअंदाज कर आरोपियों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया है महुडर गांव की इस घटना को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल है पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है वहीं अब सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है कि शिकायतों की जांच के बाद मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाती हैं या नहीं पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान सामने आना अभी बाकी है।

