Sunday, July 26, 2026
Homeगुजरात64.43 ग्राम वजन का 1,93,590 रुपये मूल्य का मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स के...

64.43 ग्राम वजन का 1,93,590 रुपये मूल्य का मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स के साथ एक गिरफ्तार, एक वोन्टेड

मूकनायक समाचार । सूरत

डीसीबी पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर पूणा के अर्चना स्कूल सर्किल, सरिता विहार सोसायटी के पास वोच लगाई थी उस वक्त युनुस उर्फ युनुसबाणु कादर शेख का बेटा (उम्र-36, निवासी – हाउस क्रमांक-04, कमरूनगर, नुरानी मस्जिद के सामने, मीठीखाडी रोड, हाल निवासी – पदमानगर, मद्रासी के मकान में, नुरानी मस्जिद के पास, मानदरवाजा, सूरत) जा रहा थो पुलिस ने उसे शक के आधार पर रोका और पूछताछ करने बाद तलाशी ली तो उसके पास से 64.53 ग्राम वजन का मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स का जत्था 1,93,590 रुपये मूल्य का मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। युनुस मेफेड्रोन ड्रग्स सरथाणा जकातनाका निवासी तुषार डांखरा के पास से लाकर छुटक बिक्री करता था। डीसीबी पुलिस ने युनुस के पास से 2 मोबाईल मूल्य 40 हजार तथा नगद रुपये 4000, आधार कार्ड समेत टोटल 2 लाख 37 हजार 590 रुपये का माल-सामान बरामद कर सरथाणा जकातनाका निवासी तुषार डांखरा को वोन्टेड घोषित किया है। यह दोनों एक दुसरे की मददगारी में मेफेड्रोन ड्रग्स बिक्री का कारोबार करते थे। इस घटना की डीसीबी पुलिस थाने के पीएसआई एस.एम. पाटील अधिक जांच कर रहे है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments