Sunday, July 26, 2026
Homeगुजरातअब नवसारी में भी कर्णावती एक्सप्रेस खडी रहेगी, बोरीवली-वलसाड मेमु सूरत तक...

अब नवसारी में भी कर्णावती एक्सप्रेस खडी रहेगी, बोरीवली-वलसाड मेमु सूरत तक दौडेगी

मूकनायक समाचार । सूरत

नवसारी जिले के रेलवे यात्रियों और दैनिक अप-डाउन करने वाले नागरिकों के लिए अब खुशी के समाचार प्रकाश में आये है। स्थानिय नागरिकों, विभिन्न संस्थानों और जनप्रतिनिधियों की लंबे अर्से से मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने कर्णावती एक्सप्रेस ट्रेन को नवसारी स्टेशन पर स्टोपेज देने की मंजूरी दी गई है। साथ ही बोरीवली-वलसाड मेमु ट्रेन सूरत तक प्रस्थान करने का फैसला लिया गया है। यह फैसले से हजारों दैनिक यात्रियों को बडी राहत मिलेगी।
नवसारी के सांसद और केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटील के प्रयासो से यह सफल हुआ है। हाल ही में सी.आर. पाटील व भूराभाई शाह की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केन्द्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ संपर्क कर नवसारी जिला के यात्रियों की मांग को रखा था। रेलवे मंत्रालय ने मांग को ध्यान में रखते हुए मंजूर किया। सूत्रो के मुताबिक आगामी समय में वंदे भारत एक्सप्रेस और सौराष्ट्र मेल समेत महत्व की ट्रेनों को स्टोपेज की मांग पूरी होगी ऐसी संभावना जताई जा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments