मूकनायक समाचार । सूरत
उमरवाडा क्षेत्र में गत शाम एक हवसखोर ने 6 साल की बच्ची को घर पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची के गुप्त हिस्से में चोट लग जाने से उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है।
सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक उमरवाडा क्षेत्र में रहने वाले मुशा मन्सूरी नामक हवसखोर ने स्थानिय 6 साल की बच्ची को चोकलेट का लालच देकर घर में बुलाने के बाद उसके साथ शारीरिक छेडछाड कर उसके गुप्त भाग में गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, इस मामले में सलाबतपुरा पुलिस ने हवसखोर मुशा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस निरीक्षक आर. जे. जाडेजा अग्रिम जांच कर रहे है।

