मोबाईल, बाईक और डेढ लाख नगद के साथ 2 लाख 53 हजार 750 रुपयों का मुद्दामाल जब्त
मूकनायक समाचार । सूरत
सिंगणपोर-डभोली पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर हाथी मंदिर रोड, विजय मैडिकल के सामने, मार्ग के पास से एक युवक को रोककर तलाशी लेने पर उसके पास से 15 ग्राम अवैध गांजा मिला। पुलिस ने युवक को दबोच लिया और अन्य एक युवक को वोन्टेड घोषित कर अधिक जांच शुरू की है।
सिंगणपोर-डभोली पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक गत 8 जुलाई, 2026 को शाम 7.45 बजे के दौरान कतारगांव स्थित हाथी मंदिर रोड पर एक युवक को होन्डा साईन बाईक के साथ रोककर पूछताछ करने पर उसने कहा की मैं लेधर प्रोडक्ट्स की बिक्री करता हुं। मेरा नाम पार्थकुमार जयंतिभाई तेजाणी (उम्र-30, निवासी – लक्ष्मीकांत सोसायटी, लक्ष्मीकांत आश्रम रोड, कतारगांव, मूलतः जिला भावनगर, तहसील-शिहोर, गांव-लुढणा) निवासी हुं। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो 15 ग्राम गांजा उसके पास से मिला। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि यह गांजा अंगत उपयोग के लिए लाया था। यह गांजा सौरभ जैन के पास से लाया था। पुलिस ने सौरभ को वोन्टेड घोषित कर दिया। जबकि पार्थ के पास से 15 ग्राम गांजा (मूल्य – 37,580 रुपये, मोबाईल मूल्य 15000, होन्डा साईन मोटरसाईकिल मूल्य 85,000 तथा नगद 1 लाख 50 हजार समेत टोटल 3,53,750 रुपयों का मुद्दामाल कब्जे कर लिया। इस घटना की शिकायत पीएसआई डी.बी. कामळीया ने सिंगणपोर-डभोली पुलिस थाने में दर्ज करवाई। अधिक जांच पी.एस.आई. डी.बी. पिंजर कर रहे हैं।

