Tuesday, September 29, 2026
Homeहरियाणा17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी...

17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

मूकनायक/सरिता रानी
जींद/हरियाणा

9 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के जींद से सोनीपत तक देश की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज़ी से जारी हैं।
इसी क्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को जींद पहुँचकर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने रेलवे स्टेशन और सभा स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा हरियाणा के विकास का नया अध्याय लिखेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा, यातायात, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई तथा अन्य सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित और उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुचारु आयोजन हो सके।
उन्होंने प्रत्येक व्यवस्था की सतत निगरानी रखने और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया, जिससे प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments