मूकनायक न्यूज/शिवगंज/सिरोही/राजस्थान।
शिवगंज। एक व्यक्ति–एक पौधा मिशन राजस्थान के अंतर्गत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिवगंज में “घर का बीज, जंगल पहुँचाओ” महाअभियान के तहत पर्यावरण जागरूकता एवं सीड बॉल निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा अध्यापकों ने इस वर्ष 25 हजार सीड बॉल बनाकर मिशन को समर्पित करने का संकल्प लिया, जबकि आगामी चार वर्षों में एक लाख सीड बॉल तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।प्राचार्य हनवंत सिंह महेचा ने कहा कि प्रत्येक छात्रा 50 सीड बॉल तैयार करेगी, जिन्हें वर्षा ऋतु में जंगलों एवं बंजर भूमि पर पहुँचाकर देशी वृक्षों के संरक्षण का कार्य किया जाएगा। ग्रीन आर्मी मैन एवं पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने छात्राओं को सीड बॉल निर्माण की विधि, देशी बीजों के संरक्षण और पर्यावरण में उनकी उपयोगिता की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।पर्यावरण संरक्षक पन्नालाल वेराजेतपुरा ने देशी प्रजातियों के बीजों के उपयोग पर बल दिया। शारीरिक शिक्षक दलपत सिंह ने छात्राओं के लिए आवश्यक बीज उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ली। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि पूर्व में समाज सेवा शिविर के दौरान छात्राओं ने 300 से अधिक सीड बॉल बनाकर जंगलों में पहुँचाए थे।कार्यक्रम में प्राचार्य हनवंत सिंह महेचा, उपप्राचार्य दीपा, व्याख्याता निधि सिंह, कुसुम सुथार, मोहन भाटी, आनंद प्रिय दवे, भगवानाराम, वरिष्ठ अध्यापक किरण कुमार, मंशाराम, इमराम खान, शारीरिक शिक्षक दलपत सिंह, हेमलता, नीलम, वीणा भटनागर, सरोज राव, कविता, कुशाल, जयेश, अनीता, नितिन, राजेश टावरी, प्रकाश, संगीता, कृष्णा, इंद्रा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।

