मूकनायक/ दुर्गेन्द्र सम्राट उप संपादक उत्तर प्रदेश बस्ती/ उत्तर प्रदेश
बस्ती। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को बस्ती कलेक्ट्रेट परिसर में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं युवाओं और छात्र समर्थकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्र हितों की रक्षा की मांग उठाई और गिरफ्तार नेताओं की तत्काल रिहाई की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल, जाति या धर्म का नहीं बल्कि देश के छात्रों के भविष्य और उनके अधिकारों की लड़ाई है उनका आरोप था कि छात्रों की आवाज को दबाने के लिए विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि छात्रों के समर्थन में आवाज उठाने पर नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
धरने को संबोधित करते हुए सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अखिलेश यादव और राहुल गांधी के साथ कार्रवाई की गई वह पूरी तरह अलोकतांत्रिक और दुर्भावनापूर्ण है उन्होंने कहा कि अगर देश के युवाओं और छात्रों के भविष्य के लिए आवाज उठाना अपराध माना जा रहा है तो ऐसी सोच लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस छात्र विरोधी सरकार किसान विरोधी सरकार को इनकी पीड़ा नहीं दिखाई पड़ रही है।
महेंद्र नाथ यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की उन्होंने कहा कि यदि कोई मंत्री अपने विभाग की जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर पा रहा है और छात्रों के हितों की रक्षा करने में असफल साबित हो रहा है तो उसे नैतिक आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए उन्होंने कहा कि देश का भविष्य छात्रों के हाथों में है और उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक गिरफ्तार नेताओं को रिहा नहीं किया जाता और छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
इस प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और छात्र संगठन से जुड़े युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे जितेंद्र यादव सहित अन्य नेताओं ने भी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने की हर कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा लेकिन प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि छात्रों की आवाज को इसी तरह दबाने का प्रयास किया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

