Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातसूरत शहर में एक्टिंग ओडिशन एन्ड कास्टिंग कोल का आयोजन, सभी लोगों...

सूरत शहर में एक्टिंग ओडिशन एन्ड कास्टिंग कोल का आयोजन, सभी लोगों को फिल्म में प्रवेश करने का प्लेटफार्म उपलब्ध

मूकनायक समाचार । सूरत

By Jayanti M. Solanki

सूरत शहर में एक्टिंग की दुनिया में जिन-जिन लोगों को प्रवेश करना है उन्हें अच्छा प्लेफार्म अब प्राप्त हो सकेगा। सूरत शहर के ओलपाड तहसील के मासमा गांव में कल्पतरु रेसिडेन्सी में हर्षिल फिल्म सिटी आयोजित एक्टिंग ओडिशन एन्ड कास्टिंग कोल का आयोजन धनराज मोशन पिक्चर्स तथा कैजाद मोशन पिक्चर्स द्वारा 27 जुलाई, 2026 सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक किया गया। यह ओडिशन में भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर अपना ओडिशन दिया।
धनराज मोशन पिक्चर्स के डायरेक्टर एन्ड फिल्म प्रोड्युसर रामलखन सहानी ने बताया कि हर्षिल फिल्म सिटी में सभी लोगों के लिए फिल्म में प्रवेश करने का मौका उपलब्ध कराया जायेगा और हर्षिल फिल्म सिटी सूरत शहर की अत्यंत सुंदर जिसमें प्रि-वेडिंग से लेकर के क्रोमा बीएफएक्स इफेक्ट्स के साथ एडिटिंग, प्राकृतिक माहौल, सुंदर लोकेशन के साथ यहां सभी सुविधाएं मौजुद है। जो निर्माताओँ के लिए तथा वेडिंग, शुटिंग के लिए अत्यंत खुशखबरी है जो आपके सूरत शहर से मात्र 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
धनराज मोशन पिक्चर्स द्वारा विदेशी मेहमान यह भारत देश की आक्रांताओं के इतिहास को सुनहरे पर्दे पर लाने का प्रयास है। जिसमें भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। जो सर्व प्रथम इस प्रकार की फिल्म का निर्माण होने जा रहा है।
ओडिशन में 5 साल से 12 साल के बच्चे, बच्चियां, युवक, युवतियां , मोडेल्स, कलाकारों इत्यादि हिस्सा ले सकेंगे। इसमें सिनियर सिटिजन में 50 साल से 70 साल तक के पुरुष व स्त्री भी हिस्सा ले सकेंगे। सूरत शहर के कास्टिंग डिरेक्टर हेमंत सुरती ने आने वाले सेंकडो लोगों को अभिनय कैसे किया जाये उसके बारे में समझाया। इस ओडिशन में रुद्र एडवर्टाईजिंग के अभिषेक शर्मा केमेरा मैन के तौर पर उपस्थित थे। ओडिशन में मुंबई के भी लोगों की मौजुदगी रही जिसमें गुजरात से ऋषिल मेहता, मनीषा शुक्ला, अमायरा और घाटकोपर मुंबई से अजमल अली शेख ओडिशन देने के लिए आए थे। जिन्होंने डायरेक्टरों प्रोड्युसरों से जो अपेक्षाएं की है वह अत्यंत विचारने योग्य है। उन्होंने यह बयां किया कि हम कलाकारों के लिए इन प्रोडक्शन के जरिये निश्चित ही मुकाम मिलेगा और उन्हें एक अच्छा अहेसास भी महसूस किया।
हर्षिल फिल्म सिटी में कैजाद मोशन पिक्चर्स के डायरेक्टर एन्ड फिल्म प्रोड्युसर कैजाद ड्राईवर जो पारसी समुदाय से आते है, सर्वप्रथम भारत देश में पारसी समुदाय को लेकर के जो उनकी अगियारी पारसी धर्म में पवित्र माना जाता है। उस विषय पर फिल्म का निर्माण करने जा रहे है। मिटकेन मोशन पिक्चर्स ओफ फिल्म डिस्ट्रिबिशन एन्ड ओटीटी एन्ड सेटेलाईट्स मैनेजमेन्ट राईट्स के के.टी. भाटिया की अगर बात की जाए तो इन सभी प्रोडक्शन को संजोने का कार्य किया है। जो एक महत्वपूर्ण कार्य है। इस कार्य में इन्होंने अपना तन-मन, धन लगाकर इन प्रोडक्शनों को जनता के बीच लाने का अथक प्रयास कर रहे है जो अत्यंत सराहनीय है। जय कुबेर चेरिटेबल ट्रस्ट के मयूर डी. जनानी भी ओडिशन कार्यक्रम में शामिल होकर सहयोग दिया।
आगामी मेगा ओडिशन 2 अगस्त, 2026 को होने वाला है। आने वाले समय में धनराज मोशन पिक्चर्स और कैजाद मोशन पिक्चर्स द्वारा नई प्रतिभाओं को एक्टिंग के स्पेशियल क्लासिस शुरू किया जायेगा। जिसमें एक्टिंग सिखाई जायेगी। स्क्रिप्ट राईटिंग, डायरेक्शन, फोटोग्राफी, विडियोग्राफी शुटिंग की ट्रेनिंग सिखाई जायेगी और सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। साथ-साथ फिल्म प्रोडक्शन, ओटीटी, टेलीफिल्म, शोर्ट फिल्म के प्रोजेक्ट भी शुरू किए जायेंगे। इसमें जो प्रतिभाशाळी फोटोग्राफर, विडियोग्राफरों, एडिटिंग करने वाले अपना केरियर बनाना चाहते है वह रामलखन सहानी की एपोईन्टमेन्ट लेकर रूबरू 39, मिडिया हाउस, सुमन देसाई की वाडी, उधना दरवाजा, सूरत में मिल सकते है। रामलखन सहानी मोबाईल नं. (मो.9792587211) , कैजाद ड्राईवर (मो.9825145570)

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments