Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातसूरत को ग्रीन हरियाली बनाने के लिए बडे पेडों का प्लान्टेशन किया...

सूरत को ग्रीन हरियाली बनाने के लिए बडे पेडों का प्लान्टेशन किया जायेगा

मूकनायक समाचार, सूरत

सूरत पालिका बजट में पर्यावरण व ग्रीन एनर्जी को प्राधान्य देने के बाद अब ग्रीनरी में बढोतरी के साथ आगे बढ रही है। सालो तक छोटे पेड बडे होने का इन्तजार करना पडता था लेकिन अब सीधे ही 10 फूट से अधिक ऊंचाई वाले 5 हजार पेडों को प्लान्टेशन किया जायेगा। 12 प्रकार के बडे पेड खरीदने की दरखास्त कल शनिवार को स्थायी समिति के समक्ष मंजूरी के लिए पेश की जाएंगी। मंजूर मिलते ही वर्षाऋतु के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बडे पेडों का पौधारोपण करना शुरू कर दिया जायेगा।
सूरत मनपा के बजट में पर्यावरण संरक्षण, ग्रीन एनर्जी और ग्रीन कवर बढाने के लिए विशेष समाविष्ट करने का आयोजन है।
यह योजना के तहत नीम के 1000, बोरसल्ली के 1000 और तबुचिया के 1000 पेडों खरीदे जाएंगे। साथ ही पीपल का 300, कदंब (300), गरमाला (200), सप्तपर्णी (200), अर्जुन (200), पंगारा (200), पारस पीपली (200), सुलतान चंपा (200) और करंज (200) समेत टोटल 12 प्रकार के 5000 पेडों लगाने का आयोजन है। सूत्रो के मुताबिक छोटे पेड को बडा बनने में कई साल लग जाते है, जबकि बडे पेड हो तो उसका लाभ तत्काल मिलता है। साथ ही ऐसे पेड अधिक जिंदा रहने की वजह से ग्रीनरी बढाने में अधिक लाभ मिलेगा। इसके लिए 13.12 लाख युनिट रेट को मंजूरी देने के लिए स्टेन्डिंग कमिटी के समक्ष दरखास्त पेश की गई है। आज शनिवार को स्थायी समिति की मंजूरी के बाद पेडों की खरीदी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस वर्ष बाग-बगीचाओं में, सार्वजनिक स्थलों पर बडी मात्रा में पेड लगाने का कार्य किया जायेगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments