Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedपंच एकांश पटेल ने शिक्षा जागरूकता अभियान चलाकर पालकों से बच्चों को...

पंच एकांश पटेल ने शिक्षा जागरूकता अभियान चलाकर पालकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील

बिर्रा। ग्राम पंचायत बिर्रा के वार्ड क्रमांक 9 के पंच एवं निर्माण व विकास कार्य समिति के अध्यक्ष एकांश पटेल ने शिक्षा के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाते हुए समस्त पालकों से अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से शासकीय, निजी विद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में नियमित शिक्षण कार्य प्रारंभ हो चुका है। ऐसे में किसी भी बच्चे का पढ़ाई से वंचित रहना उसके भविष्य के लिए उचित नहीं है।

एकांश पटेल ने कहा कि बच्चों की नियमित उपस्थिति से उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होती, वे पाठ्यक्रम के साथ जुड़े रहते हैं तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का पूरा लाभ प्राप्त करते हैं। उन्होंने सभी पालकों से शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

उन्होंने क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्राचार्यों से भी अनुरोध किया कि 15 जुलाई तक यूनिफॉर्म (ड्रेस कोड) के अभाव में किसी भी छात्र-छात्रा को कक्षा में प्रवेश से वंचित न किया जाए, ताकि कोई भी बच्चा केवल ड्रेस के कारण शिक्षा से दूर न रहे।

इस पहल की सराहना करते हुए जनपद पंचायत सदस्य रितेश रमण सिंह ने कहा कि जब पंचायत स्तर के युवा जनप्रतिनिधि स्वयं आगे बढ़कर शिक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाते हैं, तो उसका सकारात्मक प्रभाव समाज में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

जितेंद्र तिवारी ने भी एकांश पटेल के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा के प्रति समाज में जागरूकता लाने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है। उन्होंने बताया कि इससे पहले 16 जून को विद्यालय खुलने के दौरान भी एकांश पटेल ने अपने वार्ड में घर-घर संपर्क कर पालकों को प्रेरित किया था, जिसके परिणामस्वरूप कई बच्चों का शासकीय प्राथमिक शाला बिर्रा में प्रवेश कराया गया था।

ग्रामीणों का मानना है कि जनप्रतिनिधियों की ऐसी सकारात्मक पहल से विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ेगी और शिक्षा के प्रति समाज में जागरूकता का वातावरण मजबूत होगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments