न्यूज़ छत्तीसगढ़
एक्सपायरी डेट के मिल्क पाउडर से नवजात की मौत का आरोप, मेडिकल स्टोर पर गंभीर सवाल
मूकनायक
स्वराज मेश्राम
रायपुर छत्तीसगढ़
राजधानी रायपुर में एक नवजात बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने लक्ष्मी मेडिकल हॉल पर एक्सपायरी डेट का मिल्क पाउडर बेचने का गंभीर आरोप लगाया है।
परिजनों के अनुसार, मेडिकल स्टोर से खरीदा गया मिल्क पाउडर नवजात को पिलाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने कथित रूप से परिजनों को बताया कि उपयोग किया गया मिल्क पाउडर एक्सपायरी डेट का था। इसके बाद बच्ची की मौत हो गई।
आरोप है कि शिकायत करने के लिए जब परिजन लक्ष्मी मेडिकल हॉल पहुंचे, तो दुकान संचालकों ने एक्सपायरी डेट वाला डिब्बा अपने कब्जे में लेकर दूसरा डिब्बा दे दिया और जांच कराने की बात कही।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मेकाहारा अस्पताल पहुंची। परिजनों ने मौदहापारा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, CMHO ने भी पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नवजात की मौत का वास्तविक कारण क्या था और यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: स्वराज मेश्राम
मूकनायक



