मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत शहर में नाबालिग गुम होने की घटना में बढोतरी हो गई है। सरथाणा क्षेत्र से गत दिनांक 21 जुलाई, 2026 को रात 8 बजे के दौरान एक नाबालिग किशोरी का अपहरण होने की शिकायत सरथाणा पुलिस थाने में दर्ज हुई है।
सरथाणा पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरथाणा निवासी सरीता (नाम परिवर्तित, उम्र 17 साल 7 दिन) को किसी अज्ञात युवक ने लालच देकर या फुसलाकर गेरकानूनी तरीके से उसका अपहरण कर लिया है। सूत्रो के मुताबिक गत दिनांक 21-7-2026 रात 8 बजे के दौरान सरीता घर से निकल गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की किन्तु कहीं भी उसका अता-पता नहीं मिलने पर उन्होंने अज्ञात युवक के खिलाफ अपनी बेटी का अपहरण होने की शिकायत दर्ज करवाई है। सरथाणा पुलिस थाने के पी.एस.आई. आर. जे. रहेवर इस घटना की अधिक जांच कर रहे है।

