Thursday, July 16, 2026
Homeराजस्थानसरगरा के जिला अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित।

सरगरा के जिला अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित।

मूकनायक न्यूज/रावत गर्ग उण्डू/शिव/बाड़मेर।

बाड़मेर| बालोतरा जिले अंतर्गत सिवाना विधान सभा क्षेत्र में सरगरा के जिलाध्यक्ष बनने पर स्वागत किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस नेता गोपाराम गर्ग मोतीसरा ने मूकनायक, शिव (बाड़मेर) प्रभारी रावत गर्ग उण्डू को बताया कि कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर मोहनलाल सरगरा की नियुक्ति होने पर सिवाना स्थित कांग्रेस प्रधान कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मोहनलाल सरगरा ने अपने संबोधन में कहा कि वे बचपन से ही कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े रहे हैं। पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा शिक्षक प्रकोष्ठ को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।कांग्रेस जिला सचिव जाकिर हुसैन बेलिम ने सरगरा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियां हमेशा जनहित और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रही हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष चंदन सिंह राजपुरोहित, कांग्रेस जिला सचिव सुरेश कुमार सांखला, भीमगोड़ा सरपंच उमेश सरगरा, लालाराम मेघवाल, पीरु खां, रमेश सांखला, फिरोज खां पठान, विरमाराम मेघवाल, शायरमल हरिजन, राजेंद्र सरगरा, बकसू खां, मादाराम सरगरा, भरत सरगरा, सांवलराम सरगरा, भंवरलाल जीनगर, ललित ओझा, आंबाराम सरगरा, दिलावर, मंगलाराम हरिजन, प्रभु सरगरा, गुमानाराम सरगरा, खुशाल, हरीश सरगरा ,जबराराम सरगरा,पारसराम सरगरा सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments