मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान।
दिनांक 14 जुलाई 2026 को गाँव चंदेलीपुरा, जिला करौली में दलित अधिकार केन्द्र के तत्वधान में जागरुकता बैठक का आयोजन किया गयाl जागरुकता बैठक मे दी कानून व योजनाओ की जानकारी l
जागरुकता बैठक में केन्द्र के जिला समन्वयक मीठालाल जाटव ने सरकार द्वारा संचालित सामाजिक, आर्थिक उत्थान के विकास की योजनाओं जिनमे प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रम विभाग की कौशल विकास योजना, हिताधिकारी की मृत्यु पर सहायता राशि, निर्माण श्रमिक जीवन भविष्य सुरक्षा, शुभ शक्ति, शिक्षा व कौशल विकास, सिलिकोसिस पीड़ितों हेतु सहायता योजना, स्टैंड अप इंडिया योजना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न पेंशन योजना, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, छात्रावास योजना, अनुप्रति योजना, एकल नारी पैंशन योजना, विधवा पुनर्विवाह उपहार, सहयोग एवं उपहार योजना, अंबेडकर पुरस्कार योजना, पालनहार, योजना, अनुजा निगम की स्वरोजगार हेतु ऋण योजना, गरिमा बालिका संरक्षण एवं सम्मान योजना, राज्यश्री योजना, नरेगा एक्ट, गार्गी पुरस्कार व मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति इत्यादि की जानकारी देते आगे बताया कि
सरकार द्वारा संचालित योजनओं के फॉर्म समय पर ऑनलाइन आवेदन करने की बात कही क्योंकि हम समय पर आवेदन करेंगे तब ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगाl आगे बताया कि हमे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने शिक्षा का अधिकार दिया है इसलिए हमे बच्चों की शिक्षा पर जोर देना चाहिए तब जाकर हमारा समाज व देश आगे बढ़ेगा और हमे सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे साथ ही कानून की जानकारी मिलेगी, समाज में शिक्षा एवं जागरूकता के अभाव में गरीब वंचित महिलाओं को शोषण, हिंसा एवं अत्याचारों का शिकार होना पड़ता है।इसलिए हमें शिक्षा पर जोर देने की जरूरत है l सियाराम जाटव सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया की बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी हमें शिक्षा का अधिकार दिया है उसे प्राप्त करना चाहिए हमें शिक्षा प्राप्त कर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की आवश्यकता है ,तब जाकर हमारा आर्थिक सामाजिक विकास होगा बैठक ,जगदीश जाटव सियाराम जाटव बैठक के अंत में ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद दिया।

