मूकनायक समाचार । सूरत
“शून्य से शिखर फाउंडेशन” एनजीओ द्वारा दिनांक 16 जुलाई, 2026 को काश्मीर के पहलगांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक काश्मीर स्थित पहलगांव में “शून्य से शिखर फाउंडेशन” नामक एनजीओ द्वारा दिनांक 16 जुलाई, 2026 को आयोजित किये गये कार्यक्रम में उपस्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के पौत्र डॉ.भीमराव यशवंत अम्बेडकरजी, चन्द्रकला सिंहजी और डॉ. सुबचन राम (IRS) पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त मुम्बई ने एक स्थानीय वीर व्यक्ति को पुष्पगुच्छ व स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। इस व्यक्ति ने पहलगांव में नरसंहार की जो घटना हुई थी ईसमें घायल हुए लोगों व पीडितों की सेवा की थी। नरसंहार की घटना जब हुई उस दौरान कई लोग खून से लहूलुहान अवस्था में पडे थे उन्हें बचा रहे थे उस वक्त अपने प्रिय बेटे को भी खो दिया था।

