Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातव्यापार में जुडने के बहाने विश्वास में लेकर 4 लाख 20 हजार...

व्यापार में जुडने के बहाने विश्वास में लेकर 4 लाख 20 हजार रुपये प्राप्त कर शेष 2.40 लाख नहीं देकर की धोखाधडी

मूकनायक समाचार । सूरत

उधना निवासी एक व्यापारी खानगी मंडल चलाते है। यह मंडल में धोखाधडी करने के इरादे से जुडने वाले डिंडोली निवासी व्यक्ति ने 4 लाख 20 हजार रुपए प्राप्त कर शुरू शुरू में 18 माह तक किस्त रेग्युलर भरने के बाद 2 लाख 40 हजार रुपये नहीं भरकर धोखाधडी की। भोग बने व्यापारी ने धोखाधडी करने वाले के खिलाफ उधना पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाने पर पुलिस ने अधिक जांच शुरू की है।
उधना पुलिस सूत्रो के मुताबिक उधना स्थित प्लोट क्रमांक 77, गायत्री सोसायटी, समिति स्कूल के सामने रहते आनंद राजुभाई मराठे (उम्र-34) व्यापार कर अपना जीवन गुजार रहे है। दिनांक 20 दिसम्बर, 2021 से 20 दिसम्बर 2022 के दौरान उनके निजी मंडल में जुडने के लिए मनोज सुरजप्रसाद मिश्रा (उम्र-34, निवासी -प्लोट क्रमांक-99, सांई कृपा सोसायटी, मधुरम सर्किल रोड, डिंडोली, सूरत) आए। निजी मंडल में शुरू शुरू में जुडने के बाद उन्हों ने 4 लाख 20 हजार रुपये प्राप्त कर इसकी 18 माह तक किस्त रेग्युलर भर रहे थे। इसके बाद शेष रुपये 2 लाख 40 हजार जमा नहीं करवाकर धोखाधडी की। शिकायती आनंद राजुभाई मराठे ने कहा कि उन्होंने पूर्वआयोजित प्लानिंग के साथ धोखाधडी कर बाकी रुपये नहीं लौटाए। उधना पुलिस ने मनोज सूरजप्रसाद मिश्रा के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज कर अधिक जांच शुरू की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments