Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातवर्षाऋतु को ध्यान में रखते हुए वी.बी.डीसी विभाग द्वारा मच्छरों की उत्पत्ति...

वर्षाऋतु को ध्यान में रखते हुए वी.बी.डीसी विभाग द्वारा मच्छरों की उत्पत्ति स्थानों जांच की

मूकनायक समाचार । सूरत
By Jayanti M. Solanki

वर्षाऋतु को ध्यान में रखते हुए सूरत महानगरपालिका द्वारा कतारगांव के विभिन्न स्थानों पर मच्छरों की उत्पत्ति को रोकने के लिए अभियान शुरू किया। कतारगांव नोर्थ जोन के स्वास्थ्य अधिकारी की निगरानी में जुलाई माह में 295791 घरों का सर्वे कर 978732 मच्छरों की उत्पत्ति स्थानों का चेकिंग शुरू किया गया। सर्वे के दौरान 4437 मच्छरों की उत्पत्ति के स्थान मिले जिसका नाश किया गया। न्यूसन्स फैलाने वाले 259 व्यक्तियों के नोटिस भेजकर 20 लोगों के खिलाफ अदालती मामला दर्ज किया गया। 924 बिन वपराशी कन्टेईनरों का निकाल किया गया। बुखार के 352 मामलों को ढूंढकर 14848 मलेरिया परीक्षण के लिए खून का परीक्षण किया गया। मच्छरों के कारण होने वाली बीमारी को रोकने के लिए धूम्रसेर की कार्रवाई की गई। नोर्थ जोन में चल रहे निर्माण कार्यों की जांच की गई। वी.बी.डी.सी. विभाग द्वारा करीब 424 छोटे बडे निर्माणों पर 38675 ब्रिडिंग स्पोट सर्व किया जिसमें 633 पोजिटिव मच्छरों के ब्रिडिंग प्राप्त हुए जहां पर जंतुनाशक दवा का छंटकाव किया गया। न्यूसन्स फैलाने वाले निर्माणों की साईटो जिसमें कर्मा ईन्ड. 25,000, किशन आर्ट 10,000, आउटर रिंग रोड (कोसाड) ब्रिज के निर्माण में 10,000, 924 कृष्णनगर (गुजरात हाउसिंग बोर्ड) 8000, प्लोट क्रमांक 1-2 वेदांत इन्डस्ट्रीयल 7000, स्वीट वीला 5000, क्रिष्ना हाईट्स 5000, मंत्रा मारबल 5000 व अन्य छोटे बडे निर्माणों समेत टोटल 32 व्यक्तियों के पास से टोटल 196300 रुपये जुर्माना लगाया गया। जबकि 58 व्यक्तियों को नोटिस भेजी गई। निर्माण साईट पर कार्यरत 59 श्रमिकों के मलेरिया परीक्षण कर खून के सेम्पल लिए गए।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments