Saturday, July 25, 2026
Homeहरियाणारविदास समाज कल्याण सभा की वार्षिक आम सभा 26 जुलाई को होगी

रविदास समाज कल्याण सभा की वार्षिक आम सभा 26 जुलाई को होगी

मूकनायक/सरिता रानी
पानीपत

रविदास समाज कल्याण सभा (रजि.), जी.टी. रोड, समालखा की वार्षिक आम सभा की बैठक 26 जुलाई 2026 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे सभा के प्रांगण में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में सभा के महासचिव की ओर से सभी सदस्यों को बैठक की सूचना जारी कर दी गई है।
जारी सूचना के अनुसार बैठक में सभा के नवीनीकरण, वर्ष 2025-26 के वार्षिक आय-व्यय एवं लेखा-जोखा की समीक्षा, वर्ष 2026-27 के बजट को मंजूरी, विद्यालय को दान देने संबंधी प्रस्ताव तथा प्रधान की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
सभा के महासचिव रामकिशन बड्गुज्जर ने सभी सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर महत्वपूर्ण निर्णयों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सभा के विकास और सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए सभी सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments