Monday, July 27, 2026
Homeगुजरातपालनपुर जकातनाका की मनी लेन्डर्स नामक दुकान में चोरी

पालनपुर जकातनाका की मनी लेन्डर्स नामक दुकान में चोरी

मूकनायक समाचार । सूरत

पालनपुर जकातनाका की महावीर मनी लेन्डर्स नामक दुकान का शटर तोडकर अंदर घूसकर चोरों ने 1.24 लाख के गहने व डोक्युमेन्ट्स रखी तिजोरी चुराकर ले गए।
सूत्रो के मुताबिक पालनपुर जकातनाका स्थित ठाकोरद्वार सोसायटी के मकान संख्या 38 के पास महावीर मनी लेन्डर्स नाम से सोना-चांदी के गहने पर धिराण देने का कारोबार करने वाले धर्मेन्द्र गोदडमल शाह (उम्र-53, निवासी – रत्नराज अपार्टमेन्ट, अडाजण पाटिया, सूरत) गत 24 जुलाई रात 8 बजे दुकान बंद कर दिए। दौरान देर रात में चोरों ने उनकी दुकान का शटर तोडकर अंदर घूस गए। दुकान में रखे सोने 7 ग्राम वजनी पेन्डल, चांदी का 250 ग्राम का दीपक तथा अन्य चांदी की चीजवस्तुए समेत 1.24 लाख का सामान तथा महत्व के डोक्युमेन्ट्स रखी लोहे की तिजोरी ही उडा ले गए। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments