मूकनायक समाचार, सूरत
तापी जिला के डोलवण तहसील सेवा सदन में मामलतदार कचहरी में फर्ज बजाने वाले इन्चार्ज राजस्व उप मामलतदार ने खेती की भूमि बिक्री दस्तावेज से खरीद करने बेचने वाले के पास से लिखित संमति प्राप्त की और वह भूमि ट्रान्सफर कर बागायत में तब्दील करने के लिए अरजी का निकाल के लिए अरजदार के पास 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एसीबी के हाथों रंगेहाथ पकडा गया।
डोलवण सेवा सदन में मामलतदार कचहरी में डिजास्टर विभाग में कार्य संभालने वाले करीब 50 हजार रुपये की तनख्वाह प्राप्त करने वाला मामलतदार पार्थेशकुमार नारायणभाई कटारा (वर्ग 3, उम्र-36)ने डोलवण तहसील के कमलापोर गांव के ब्लोक क्रमांक 38 की खेती की भूमि बिक्री दस्तावेज से खरीद करने के लिए बिक्री करने वाले लिखित संमति प्राप्त कर ट्रान्सफर कर एन्ट्री कर बागायत में तब्दील करने के लिए मामलतदार कचहरी में जरूरी दस्तावेज रिकार्ड साथ आवेदन हुआ था। जो आवेदन के कार्य में जरायत में से बागायत में तब्दील करने की कार्रवाई करने के लिए आवेदनकर्ता के पास से उप मामलतदार पार्थेशकुमार कटारा ने 25 हजार रुपयों की मांग की थी। आवेदनकर्ता रिश्वत देना चाहना नहीं होने से उसने ए.सी.बी. का संपर्क किया और उप मामलतदार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। गत रोज मंगलवार दोपहर सूरत ग्राम्य, ए.सी.बी. पुलिस थाने के पी.आई. एस.डी. धोबी तथा स्टाफ ने डोलवण मामलतदार कचहरी में अरजदार शिकायती के पास से 25000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकडा गए।

