Friday, July 17, 2026
Homeगुजरातजीलानी ब्रिज पर तेज रफ्तार से जा रहा बाईकचालक ब्रिज से नीचे...

जीलानी ब्रिज पर तेज रफ्तार से जा रहा बाईकचालक ब्रिज से नीचे गीरा, गंभीर चोट की वजह से मौत

मूकनायक समाचार । सूरत

जीलानी ब्रिज पर आज सुबह 5 बजे के दौरान तेज रफ्तार से जा रहे युवक ने ब्रिज के उपर डिवाईडर के साथ अपनी बाईक की टक्कर लगने से वह सीधा ही नीचे गिर गया और उसे सर पर गंभीर चोट लगने से काफी खून बह जाने से मौत हो गई।
कतारगाम पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिकायती मनीषा आशिष टोपीवाला ने बताया कि गौरवपथ रोड, पाल स्थित बागबान सर्किल, सुमनमुद्रा बिल्डिंग मकान संख्या एल-106 निवासी जय आशिषकुमार टोपीवाला (उम्र-26) नामक युवक आज सोमवार सुबह पांच बजे के दौरान अपनी मोटरसाईकिल (क्रमांक – जीजे-05-एलवी-0458) लेकर अपने पुराने घर बोरडी शेरी से कतारगांव स्थित जिलानी ब्रिज से पाल, गौरवपथ रोड जा रहा था उस दौरान कतारगांव दरवाजा के पास ब्रिज पर तेज रफ्तार बाईक चलाकर डिवाईडर के साथ टक्कर कर दी। टक्कर के बाद युवक जय ब्रिज से सीधा ही नीचे गिर गया और उसके शरीर पर व सर में गंभीर चोट लग गई। गंभीर चोट की वजह से काफी खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। यह घटना में पुलिस उप निरीक्षक जे. एन. चौहाण ने अधिक जांच शुरू की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments