Saturday, July 25, 2026
Homeराजस्थानगोल के मीणा वास में पेयजल लाइन लीकेज, नाली का गंदा पानी...

गोल के मीणा वास में पेयजल लाइन लीकेज, नाली का गंदा पानी घरों तक पहुंचने का आरोप।

मूकनायक न्यूज/दिनेश राव/सिरोही/राजस्थान।

सिरोही। गोल गांव के मीणा वास में पिछले कई दिनों से पेयजल पाइपलाइन लीकेज होने से ग्रामीणों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण नाली का गंदा पानी पेयजल लाइन में मिलकर घरों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।ग्रामीण फूलाराम मीणा ने बताया कि उनके घर के सामने से गुजर रही पेयजल पाइपलाइन काफी समय से लीकेज है। कई बार संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को अवगत कराने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि पाइपलाइन में रिसाव होने के कारण दूषित पानी घरों में पहुंच रहा है और लोग मजबूरी में वही पानी उपयोग कर रहे हैं।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में कई स्थानों पर पेयजल लाइन लीकेज की समस्या बनी हुई है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के चलते समय पर मरम्मत नहीं हो रही। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो गई है, जिससे जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर सभी लीकेज पाइपलाइनों की मरम्मत कराने और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।इनका कहना है…धर्मेंद्र गुर्जर, जेईएन ने बताया कि, “इस संबंध में मुझे आज ही जानकारी मिली है। टीम भेजकर मौके का निरीक्षण कराया जाएगा और पाइपलाइन को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाएगा।”

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments