मूकनायक/रिपोर्टर, राजेश कुमार/बस्ती/उत्तर प्रदेश
बस्ती। थाना सोनहा पुलिस ने अलग-अलग विवादों में शांति भंग होने की आशंका के मद्देनजर 22.07.2026 को चार लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार ग्राम सल्टौआ गोपालपुर में मुकदमे को लेकर तथा ग्राम सिसवा बरुआर में जमीन पर कब्जेदारी के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया। दोनों मामलों में मारपीट और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए चार लोगों को हिरासत में लेकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 एवं 135 के तहत चालान कर तहसील भानपुर स्थित न्यायालय में पेश किया।
चालान किए गए लोगों में राकेश यादव (32) निवासी डुगडुइया, थाना गोल्हौरा, जनपद सिद्धार्थनगर, रामनिहाल (28), कैसरुन्निशा (50) तथा तकदिरुन्निशा (31) निवासी ग्राम सिसवा बरुआर, थाना सोनहा, जनपद बस्ती शामिल हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकान्त सिंह के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, उपनिरीक्षक सत्यपाल चौधरी, कांस्टेबल राजेन्सी वर्मा एवं महिला कांस्टेबल मीनाक्षी वर्मा ने की।

