Monday, July 27, 2026
Homeगुजरातकोटडासांगाणी रोड पर कार व एक्टिवा की टक्कर, दो बच्चों की मौत

कोटडासांगाणी रोड पर कार व एक्टिवा की टक्कर, दो बच्चों की मौत

मूकनायक समाचार । सूरत

गोंडल हाईवे पर कार और एक्टिवा की भीडंत हो गई जिसमें दो सगीर बच्चों की मौत हो गई है।
सूत्रो के मुताबिक कोटडासांगाणी हाईवे पर तेज गति व ट्राफिक नियमों का उल्लंघन किया गया और कार और एक्टिवा की भीडंत की हुई वारदात में दो मासूमों ने अपनी जान गंवाई है। कोटडासांगाणी निवासी दो भाई में से बडा भाई दर्शीत चौहाण (उम्र-15) गोंडल शहर में कम्प्यूटर क्लास में शीखने जाता था। क्लास पूर्ण करने के बाद गोंडल के सहजानंद नगर निवासी उनके संबंधी मामा के घर गया और वहां से फोई का बेटा हेमेन्द्र ईन्द्रजीतभाई परमार (उम्र-12) के साथ एक्टिवा मोपेड बाईक लेकर कोटडासांगाणी के अपने घर जाने रवाना हुआ था। दोनों भाई जब गोंडल-कोटडासांगाणी रोड पर पहुंचे उस वक्त सामने से तेज गति से आ रही फोर व्हीलर चालक और उनकी एक्टिवा की टक्कर हो गई। हुई वारदात में दोनों बच्चे रोड पर काफी दूर तक पटक गए और उनके शरीर पर काफी गंभीर चोट लग गई इस कारण दोनों का घटनास्थल पर ही काफी खून बह जाने से मौत हो गई। वारदात के बाद आसपडौश के वाहनचालकों ने 108 इमरजन्सी को कोल करने पर तबीबों ने घटनास्थल पहुंचकर दोनों को मृत घोषित कर दिया। गोंडल डिविजन के डीवायएसपी के. जी. जाला समेत का पुलिस स्टाफ हाईवे पर दौड गया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर ट्राफिक यातायात शुरू किया। दोनों बच्चों के शव को पी.एम. के लिए अलग-अलग अस्पताल में भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक 12 वर्षीय हेमेन्द्र कक्षा – 5 में अध्ययन करता है वह अपने परिवार का इकलौता बेटा है। जबकि 15 वर्षीय दर्शित कम्प्यूटर में तेज दिमाग वाला है। इकलौते दोनों पुत्रों की मौत से अस्पताल परिसर में परिजनों की चीखों से माहौल शोकमय हो गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments