मूकनायक समाचार । सूरत
जीवन ज्योत ट्रस्ट अमरोली संचालित प्रो. वी.बी. शाह ईन्स्टिट्यूट ओफ मैनेजमेन्ट आर.वी. पटेल कोलेज ओफ कोमर्स (अंग्रेजी माध्यम) वी.एल. शाह कोलेज ओफ कोमर्स (गुजराती माध्यम) सुटेक्ष बेंक कोलेज ओफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन एन्ड सायन्स अमरोली में दिनांक 29-6-2026 से 6-7-2026 के दौरान टी.वाय.बी.बी.ए. के छात्रों के लिए नांदी फाउन्डेशन महिन्द्रा प्राईड क्लासरूम अंतर्गत कौशल्य विकास तालीम कार्यशाला आयोजित हुई। नांदी फाउन्डेशन की ओर से मुख्य तालीमकार निगम शाह द्वारा छात्रों को प्रायोगिक, रसप्रद और परस्पर चर्चा आधारित पद्धति का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान आत्मजागृति देहभाषा और व्यावसायिक सज्जता, अभिवादन और सामान्य संवाद, लक्ष्य निर्धारण और समय व्यवस्थापन, बोलने की कला, व्यावसायिक संवाद, जीवनवृत्त तैयार करना, मुलाकात के लिए तैयारी, संपर्क का अध्ययन, समूह चर्चा, नौकरी का अवसर, कार्यस्थल की नैतिकता, बैठक में हिस्सेदारी, प्रकल्प रजूआत, डिजिटल पहचान, वित्तीय व्यवस्थापन, समस्या उकेल, समीक्षात्मक विचारशक्ति और संघर्ष व्यवस्थापन जैसे महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा की गई। कार्यक्रम कोलेज के आचार्य डो. मुकेश आर. गोयाणी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन डो. स्वाति महेता और डो. निलेश पटेल ने किया। आचार्य ने नांदी फाउन्डेशन, महिन्द्रा प्राईड क्लासरूम टीम, प्रशिक्षणकार निगम शाह तथा संकलन करने वाले प्राध्यापकों का आभार व्यक्त किया।

