Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातमहिलाओं की सुरक्षा और मानवाधिकार संरक्षण के लिए नए कार्यालय का उद्घाटन

महिलाओं की सुरक्षा और मानवाधिकार संरक्षण के लिए नए कार्यालय का उद्घाटन

अन्याय, घरेलू हिंसा, धोखाधड़ी, धमकी, शोषण अथवा अन्य सामाजिक समस्याओं का सामना कर रही पीड़ित महिलाओं को सहयोग देना ही मूल उद्देश्य

सूरत। शहर के पांडेसरा क्षेत्र में राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन की ऑल गुजरात महिला प्रेसिडेंट सीमा मेहता के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा, न्याय एवं मानवाधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से नए ह्यूमन राइट्स कार्यालय का उद्घाटन 21 जून 2026 को किया गया।
इस अवसर पर सीमा मेहता ने बताया कि यह कार्यालय विशेष रूप से उन महिलाओं की सहायता के लिए शुरू किया गया है जो अन्याय, घरेलू हिंसा, धोखाधड़ी, धमकी, शोषण अथवा अन्य सामाजिक समस्याओं का सामना कर रही हैं। कार्यालय के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को नि:शुल्क कानूनी सलाह, अधिवक्ता सहायता, मानवाधिकार संबंधी मार्गदर्शन तथा न्याय प्राप्त करने में सहयोग प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा समाज में उनके सम्मान और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए संस्था निरंतर कार्य करती रहेगी। साथ ही, मानवाधिकारों के उल्लंघन एवं गैरकानूनी गतिविधियों के मामलों में भी जरूरतमंद लोगों को संस्था द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के अन्याय, उत्पीड़न या मानवाधिकार हनन की स्थिति में कार्यालय से संपर्क कर सहायता प्राप्त करें।
इस कार्यालय का पता दूसरी मंजिल, वाडीवाला कॉम्प्लेक्स, पांडेसरा मेन रोड, झोटा हाउस के सामने, सूरत है ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments