मूकनायक समाचार । सूरत
तापी जिला के वालोड में 2 इंच और सूरत शहर में ढाई इंच बारिश के चलते जनजीवन पर प्रभाव पडा। मौसम विभाग के बारिश की मौसम बढ रही होने का संकेत दिया है। सोमवार को अहमदाबाद समेत कई क्षेत्रों में कहीं रिमजिम तो कहीं अधिक बारिश दर्ज हुई। 24 घण्टे में गुजरात के 33 तहसीलों में बारिश दर्ज हुआ जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम में ठंड फैल जाने से सभी पशु-प्राणियों में खुशहाली का माहौल छा गया। 1 जुलाई, 2026 से गुजरात में बारिश की तीव्रता में बढोतरी होने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है। राज्य में बारिश के आंकडे के अनुसार 24 घण्टे में सबसे अधिक बारिश सूरत शहर के ढाई इंच दर्ज हुआ। जबकि तापी जिला के वालोड में 2 इंच बारिश हुई। सूरत के कामरेज, मांगरोल में 1.65 इंच, पलसाणा में 1.34 इंच, अरेठ में 1.26 इंच बारिश दर्ज हुआ।
वलसाड के उमरगाम में 1 इंच, वलसाड के नानापोंढा में 1 इंच, तापी के कुकरमुंडा में पौने इंच, बोटाद के राणपुर में पौने इंच, नवसारी के चीखली में पौने इंच और वलसाड के पारडी में पौने इंच बारिश दर्ज हुआ।
1 जुलाई से बारिश में बढोतरी होने के संकेत मौसम विभाग ने दिये है। जूनागढ, अमरेली, गीर सोमनाथ, दीव, भावनगर, महीसागर, पंचमहाल, दाहोद, छोटाउदेपुर, नर्मदा, सुरत, तापी, नवसारी, डांग, वलसाड व दमण और दादरा नगर हवेली में रिमजिम या मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 2 से 5 जुलाई के दौरान समग्र गुजरात में व्यापक बारिश होने की संभावना जताई है। खास कर 3 से 5 जुलाई के दौरान दक्षिण गुजरात में अति भारी बारिश की संभावना जताई है जिससे ओरेन्ज अलर्ट घोषित किया है।

