दस्त नियंत्रण पखवाड़े के अंतर्गत ओआरएस और जिंक की गोलियां वितरण के दिए निर्देश
मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान।
करौली 18 जून। ग्रामीण सेवा शिविरों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी जाने वाले सेवाओं की जानकारी सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीणा द्वारा भांकरी शिविर स्थल पर पहुंच कर लेते हुए टीबी रोगी को निक्षय पोषण किट प्रदान की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के लिए पाबंद किया। इस दौरान डीपीसी -आईईसी लखन सिंह लोधा मौजूद रहे।
सीएमएचओ ने ग्राम पंचायत भांकरी के सेवा केंद्र पर आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में कार्मिकों और उपलब्ध दवाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को शिविर दौरान अधिक से अधिक लोगों की बीपी-शुगर की जांच करने के निर्देश प्रदान किए । उन्होंने टीकाकरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए एएनएम को बच्चों वाले घरों तक ओआरएस पैकेट और जिंक की गोलियां वितरण के निर्देश प्रदान किये।
शिविर द्वारा उपलब्ध सेवाएं
सीएमएचओ ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य स्क्रीनिंग के अंतर्गत महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, ओरल, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग, बच्चों का टीकाकरण, एनसीडी स्क्रीनिंग की सेवा में प्रदान की जा रही हैं और टीबी मुक्त भारत अभियान तहत टीबी रोग की स्क्रीनिंग, निक्षय मित्र बनाना, पोषण किट का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविरों में पीएमजेवाई कार्ड बनाना एवं वितरण की सेवाएं उपलब्ध है आमजन नजदीकी शिविर स्थल पर सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।

