Monday, July 27, 2026
Homeहरियाणाशुक्रताल में स्वामी ज्ञानभिक्षुक दास महाराज जी की पुण्यतिथि पर आयोजित होगा...

शुक्रताल में स्वामी ज्ञानभिक्षुक दास महाराज जी की पुण्यतिथि पर आयोजित होगा विशाल महा सत्संग, देश-विदेश से पहुंचेगी संगत: एडवोकेट अशोक कुरलन

मूकनायक/रमेश पोडिया/ करनाल/ हरियाणा

आखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास महाराज जी की पावन संत परंपरा को आगे बढ़ाने वाले सतगुरु समनदास महाराज जी के पूज्य गुरुदेव स्वामी ज्ञानभिक्षुक दास महाराज जी की पुण्यतिथि के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 28 और 29 जून को शुक्रताल, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में विशाल महा सत्संग एवं धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है।

यह भव्य कार्यक्रम सतगुरु रविदास सतगुरु समनदास आश्रम गुरु गद्दी शुक्रताल में आयोजित होगा। इस महा सत्संग में भारत के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं संगत शामिल होंगी, वहीं विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

कार्यक्रम का आयोजन वर्तमान गद्दीनशीन संत गोवर्धन दास महाराज जी की देखरेख में किया जाएगा। इस दौरान सतगुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं, संत महापुरुषों के विचारों और मानव कल्याण के संदेशों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए एडवोकेट अशोक कुरलन ने बताया कि स्वामी ज्ञानभिक्षुक दास महाराज ने समाज को सत्य, समानता, भाईचारे और मानवता का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनकी पुण्यतिथि पर होने वाला यह महा सत्संग केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकता, सद्भाव और संतों के बताए मार्ग पर चलने का संदेश देने वाला ऐतिहासिक अवसर है।

उन्होंने कहा कि शुक्रताल की पावन धरती पर होने वाले इस आयोजन में देश-विदेश से आने वाली संगत को संत महापुरुषों के आशीर्वचन प्राप्त होंगे और समाज में प्रेम, समानता व जागरूकता का संदेश पहुंचेगा।

एडवोकेट अशोक कुरलन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन महा सत्संग का लाभ उठाएं और संत महापुरुषों की वाणी को अपने जीवन में अपनाएं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments