Tuesday, September 29, 2026
Homeहरियाणाबामसेफ द्वारा कैडर कैंप का आयोजन

बामसेफ द्वारा कैडर कैंप का आयोजन

मूकनायक/सरिता रानी
पानीपत
बामसेफ टीम,पानीपत द्वारा रविवार को वार्ड नं.-11 स्थित श्री गुरु रविदास धर्मशाला में एक कैडर कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलदीप अंबेडकर ने की। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज की प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम शिक्षा है और इसके द्वारा ही बेहतर भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडवोकेट रामदास अंबेडकर ने कहा कि भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने संविधान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और मूलभूत अधिकार प्रदान किए हैं।
इस अवसर पर प्रोफेसर संगीता ने महिलाओं की शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले के योगदान को सदैव याद रखा जाना चाहिए। उन्होंने महिलाओं और बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
बामसेफ टीम, पानीपत के कार्यकर्ता डॉक्टर राजपाल ने अपने वक्तव्य में समाज से ढोंग,आडंबर और अंधविश्वास जैसी कुरीतियों को समाप्त कर वैज्ञानिक सोच अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण ही समाज को विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ा सकता है।
कार्यक्रम में प्रोफेसर जतिन, देबी सिंह, हवा सिंह, जीतन, रविन्द्र पाल नाफरिया, राजेश, रवि, कृष्ण कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक जागरूकता, शिक्षा के महत्व तथा वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना रहा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments