Sunday, July 26, 2026
Homeबाँसवाडाबहुजन समाज पार्टी जिला बांसवाड़ा के तत्वावधान में जिला स्तरीय संगठन समीक्षा...

बहुजन समाज पार्टी जिला बांसवाड़ा के तत्वावधान में जिला स्तरीय संगठन समीक्षा एवं कैडर कैंप

मूकनायक/राम लाल यादव संपादक राजस्थान

बांसवाड़ा/ राजस्थान

बहुजन समाज पार्टी जिला बांसवाड़ा के तत्वाधान में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक एवं कैडर कैंप होटल संकल्प बांसवाड़ा पर आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुमरत सिंह
प्रदेश अध्यक्ष बसपा राजस्थान, विशिष्ट अतिथि
एडवोकेट जगदीश चंद्रपाल लोकसभा जॉन प्रभारी एवं रतन लाल यादव पूर्व प्रदेश सचिव रहे। कार्यक्रम की
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुमरत सिंह ने बताया कि टीएसपी क्षेत्र में अनुसूचित जाति के लोगों को संविधान में उपलब्ध अनुच्छेद 16 के तहत जो राजस्थान में 16 प्रतिशत आरक्षण नौकरियों ओर शैक्षणिक संस्थाओं में मिला हे उसकी पालना यहां नहीं हो रही हे टीएसपी क्षेत्र में सभी को समान अवसर देना सरकार की जिम्मेदारी होती है लेकिन राजस्थान में दबे कुचले समाज आज भी बड़े पैमाने पर जाति और धर्म में नाम पर जुल्म अत्याचार हो रहा है तो उसके लिए वर्तमान भाजपा की सरकार जिम्मेदार हे यह वर्तमान सरकार कांग्रेस की तरह एसी ,एसटी समाज पर हो रहे अत्याचारों को रोकने में विफल रही हे दूसरी तरफ पढ़े लिखे युवाओ के जीवन के साथ पेपर लीक करवा कर खिलवाड़ किया जा रहा है। लोकसभा जॉन प्रभारी जगदीश चंद्र पाल ने बताया कि रीट परीक्षा में अनुचित जाति के छात्रों को न्यूनतम 36 प्रतिशत पर पात्रता देनी चाहिए़ यहां मध्यम वर्ग के उद्योग धंधे बंद होंने की कगार पर है। बसपा यूपी में अपनी सरकार के कार्यकाल की तरह राजस्थान में भी सभी समाज को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लोगों के साथ खड़ी है। बसपा इस बार राजस्थान में अपनी सरकार बनाने जा रही है और बसपा के कार्यकर्ता गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं ।इस बैठक में बापूलाल गणावा , विनोद यादव,धुलजी यादव,मुकेश गणावा,प्रकाश चरपोटा,अमृतलाल यादव,निलेश यादव,यश यादव,बालू जगदीश ,पवन नायक,मोहन ,
इत्यादि लोग मौजूद रहे,मंच संचालन रतन लाल यादव ने किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments