मूकनायक/राम लाल यादव संपादक राजस्थान
झुंझुनूं/ राजस्थान
झुंझुनूं। वर्तमान सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए बहुजन समाज की एकता, संगठन और सामूहिक नेतृत्व को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 27 जून 2026 को प्रातः 10:00 बजे अंबेडकर भवन, झुंझुनूं में जिले के सामाजिक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं मुस्लिम समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, समाजसेवी, कर्मचारी, युवा, महिलाएं एवं प्रबुद्धजन भाग लेंगे।
विकास आल्हा ने बताया कि आज बहुजन समाज की आबादी बड़ी होने के बावजूद सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्रों में अपेक्षित भागीदारी एवं प्रभाव दिखाई नहीं देता। इसका प्रमुख कारण समाज का बिखराव और साझा मंच का अभाव है। ऐसे में समय की मांग है कि समाज के सभी वर्ग और संगठन एक मंच पर आकर संवाद, समन्वय और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ें।
उन्होंने बताया कि बैठक में समाज की एकता, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों, युवाओं की भागीदारी, महिलाओं की भूमिका तथा वर्तमान सामाजिक चुनौतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही समाजहित में भविष्य की साझा कार्ययोजना तैयार करने पर भी विचार-विमर्श होगा।
विकास आल्हा ने जिले के सभी सामाजिक संगठनों, कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं, बुद्धिजीवियों एवं जागरूक नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने विचार एवं सुझाव रखने का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा कि “जब समाज संगठित होता है तो उसकी आवाज़ को अनसुना नहीं किया जा सकता। एकता ही सम्मान, अधिकार और प्रगति का आधार है।”
“बिखरे हुए लोग अक्सर गिने जाते हैं, संगठित लोग इतिहास लिखे मे जाते हैं।”

