मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगडती जा रही है। दिन प्रतिदिन तस्कर बेकाबू हो रहे है। रात के समय बंद दूकानों व घरों को टार्गेट करने वाली गैंग सक्रिय हो गई है। पांडेसरा स्थित गीतानगर में आने वाली क्रिष्ना ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाकर तस्करों ने सोना-चांदी के गहने समेत 7.62 लाख की चोरी कर फरार हो गए।
सूत्रो के मुताबिक रात 2 से 2.30 बजे के दौरान तस्करों ने ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया। ज्वेलर्स की दुकान के छत से अंदर प्रवेश कर किमती सोना-चांदी के गहने की चोरी कर 7.62 लाख का मुद्दामाल लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि पांडेसरा क्षेत्र के तेरेनाम रोड पर क्रिष्ना ज्वेलर्स नामक दुकान के मालिक मनोजभाई सोने चांदी की प्रतिमाएं बेचते है। पुलिस ने बताया कि तस्करों ने गत रोज रात को क्रिष्ना ज्वेलर्स की दुकान पतरे के शेडवाली होने से केंची या अन्य हथियार से पतरे काटकर दुकान में प्रवेश किया और चोरी को अंजाम दिया। दुकान से कितने रुपयों का मुद्दामाल चोरी हुआ इसकी चोक्कस जानकारी प्राप्त नहीं हुई। गिनती पूर्ण होने पर इसका सही आंकडा मिलेगा। दुकान के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे थे और डीवीआर दुकान के अंदर था। तस्करों ने यह डीवीआर और सीसी टीवी कैमरे भी चुराकर ले गए। इसकी अधिक जांच पुलिस कर रही है। गौरतलब है कि यह दुकान में छ माह पूर्व भी चोरी का प्रयास किया गया था। किन्तु उस वक्त चोरी करने में तस्कर नाकामियाब रहे थे। दिन प्रतिदिन बढ रही चोरी के घटना के कारण व्यापारियों में चिंता का माहौल छाया है। व्यापारियों ने पुलिस की नाईट पेट्रोलिंग गहन करने की मांग की है।

